आम्रपाली दुबे ने शेयर किया ऐसा वीडियो की निरहुआ बोले- चल झूठी
आम्रपाली दुबे ने शेयर किया ऐसा वीडियो की निरहुआ बोले- चल झूठी
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना संक्रमित हैं तथा अस्पताल में भर्ती हैं, किन्तु इस बीच भी वह प्रशंसकों का मनोरंजन करना नहीं भूलती हैं। वह अपने जबरदस्त वीडियोज साझा करती रहती हैं जिन्हें देखकर सबके चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है। अब आम्रपाली ने अपना नया वीडियो साझा किया है जिसमें वह कनिका कपूर के सांग थाड़े रहियो पर लिप सिंक कर रही हैं। वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन्स देखकर आप भी अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे। वह बहुत प्यारी लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

वही आम्रपाली ने इस वीडियो को हार्ट इमोजी के साथ साझा किया है। अभिनेत्री के इस वीडियो को देखकर निरहुआ तक स्वयं को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, चल झूठी। आम्रपाली ने इससे पूर्व निरहुआ के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के बहुत क्लोज थे। प्रशंसकों ने भी दोनों की तस्वीर पर बहुत प्यार बरसाया।

आम्रपाली के पश्चात् निरहुआ भी कोरोना का शिकार हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आम्रपाली ने फिर निरहुआ के लिए खास पोस्ट साझा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने निरहुआ के साथ तस्वीर साझा कर ये भी लिखा था कि उन्हें उनकी बेहद याद आ रही है। आम्रपाली एवं निरहुआ की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी जगत में जिस फिल्म से अपने करियर का आरम्भ किया था वो निरहुआ के साथ ही थी।

दुल्हन बनी रानी चटर्जी, जानिए आखिर किसके साथ लेगी सात फेरे?

सपना चौधरी ने फिर उड़ाए फैंस के होश, 'घुंघरू' में नजर आया जबरदस्त अवतार

मनोरंजन जगत में फिर छाया मातम, इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -