लोगों के दिलों तक पहुंचा 'पिंक' का संदेश : बिग-बी
लोगों के दिलों तक पहुंचा 'पिंक' का संदेश : बिग-बी
Share:

महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पिंक' के लिए 'स्टारडस्ट व्यूअर्स चॉइस बेस्ट ऐक्टर मेल' का पुरस्कार मिला है। बिग बी ने पुरस्कार पाकर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति पर बनी इस फिल्म ने लाखों दिलों को छुआ है। यह एक बेहतरीन फिल्म है। 

बिग बी ने कहा कि यह फिल्म हम सब के लिए, समाज और देश के लिए बेहद जरूरी है। इसमें बेहद ही खास सब्जेक्ट है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि हमारी बेटियों के लिए समाज में मान और सम्मान होना चाहिए। फिल्म 'पिंक' के जरिए जो भी कहने की कोशिश की गई है, वे बातें कई लोगों के दिलों तक पहुंची हैं।

बता दें, फिल्म में अमिताभ के अलावा तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहरि, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियांग और पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'पिंक' को दर्शकों और आलोचकों सभी की प्रशंसा मिली है।  

स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016: इन स्टार्स का रहा जलवा !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -