बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक और महान उपलब्धि
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक और महान उपलब्धि
Share:

मुंबई : कहते हैं एक सफल व्यक्ति की पहचान उसकी उपलब्धियों से होती हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण हमारे सिनेमा जगत में मौजूद हैं। अमिताभ बच्चन जिन्हे सदी के महानायक के रूप मे भी जाना जाता हैं वेसे तो अमिताभ बच्चन के शुरुआती दौर से ही उनके चाहने वाले तथा उनकी फिल्मों को पसंद करने वाले बहुत हैं। तथा अपनी इस पहचान को बरकरार रखने के लिए इस अभिनेता ने बहुत मेहनत भी की ताकि उनके प्रशंसको को कभी नाराज ना होना पड़े। और उसका एक सफल उदाहरण हैं ट्विटर, बच्चन ने अपने अभिनय के दम पर सभी को अपना प्रशंसक बनाया हुआ हैं। आज ट्विटर पर बच्चन के एक करोड़ नब्बे लाख प्रशंसक हैं।

एक 73 वर्षीय अभिनेता को उनके प्रशंसको ने आज ट्विटर पर भी सबसे महान बना दिया हैं। और इसी से पता चलता हें की अमिताभ बच्चन को चाहने वालों की संख्या आज भी कम नही हुई हैं। आज के आधुनिक युग में जहां लोग एक अलग ही तरफ के सिनेमा को पसंद करते हैं उस टाइम पर भी अपनी पहचान को कायम रखना एक महान व्यक्ति ही कर सकता हैं।

ज्ञात हो की ट्विटर माइक्रो ब्लागिंग साइट हैं जिसके माध्यम से अभिनेता अपने प्रशंसको से जुडते हैं तथा उनके द्वारा किए गए सवालो का जवाब देते हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपना अकाउंट मई 2010 मे बनाया था तब से लगातार वो अपने प्रशंसको से ट्विटर के माध्यम से जुड़े हुये हैं। तथा आज वो ट्विटर पर सबसे ज्यादा प्रशंसको के साथ उच्च स्थान पर आ गए हैं। उन्होने इस उम्र मे अपने से कम उम्र के प्रतिद्वंदियों को ट्विटर पर भी पछाड़ दिया हैं। आज के फ़ेमस अभिनेता शाहरुख(1.75करोड़) प्रशंसक के साथ दूसरे स्थान पर, आमिर खान (1.62 करोड़)प्रशंसक के साथ तीसरे स्थान पर,सलमान खान (1.58 करोड़)प्रशंसक के साथ चौथे स्थान पर, तथा प्रियंका चोपड़ा (1.25 करोड़) प्रशंसक के साथ पांचवे स्थान पर रही।

अमिताभ ने ट्विटर पर बताया की अपने प्रशंसको को जवाब देने मे वो अपने 34 सालों के अभिनय के सफर को भुला बेठें। तथा उन्हे बहुत ही खुशी हो रही हैं की आज के नवयुवक भी उन्हे इतना प्यार दे रहे हैं और पसंद कर रहें हैं। आज अमिताभ जी ने इस बात को सच साबित कर दिया हें की ओल्ड आलवेज गोल्ड होता हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -