मथुरा में सपा पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- अखिलेश अब बिजली तो दे नहीं पाए, मुफ्त में क्या देंगे ?
मथुरा में सपा पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- अखिलेश अब बिजली तो दे नहीं पाए, मुफ्त में क्या देंगे ?
Share:

मथुरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी विधानसभा की गहमागहमी के बीच श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद अमित शाह ने भाजपा के कार्यक्रम 'प्रभावी मतदाता संवाद' को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ब्रज की जनता का धन्यवाद् करते हुए कहा कि, ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता को मैं हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि चाहे चुनाव 2014 का हो, 2017 का हो या चाहे 2022 का हो, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल दिखाई देता है। 

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूं कि साढे 7 साल में देश और उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, इसका अगर सीधा श्रेय किसी को जाता है तो वो उत्तर प्रदेश की महान जनता को जाता है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा  की सरकारें चली, ये केवल जातिवाद और परिवारवाद के लिए चली। तुष्टिकरण के आधार पर चली, भृष्टाचार का यहां बोलबाला था।' गृह मंत्री ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि, 'अखिलेश बाबू के शासन से भाजपा के शासन में, डकैती में 70% की कमी हुई है। लूट में 72% की कमी हुई है। हत्या में 29% की कमी हुई है। अपहरण में 35% की कमी हुई है।' 

अमित शाह ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम के नाम पर यहां प्रदेश में परशुराम पार्क का निर्माण किया जा रहा है। मथुरा में भव्य कृष्ण महोत्सव का उत्सव करके, दुनिया भर के तीर्थ यात्री मथुरा में आये, इस परंपरा को भाजपा ने शुरू किया है।' शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि 'उत्तर प्रदेश में ये कहते हैं कि मुफ्त बिजली देंगे। अरे भाई अखिलेश, आप तो बिजली ही नहीं दे पाए, मुफ्त की क्या बात कर रहे हो आप। जो बिजली नहीं दे पाया, वो बिजली मुफ्त दे पाएगा क्या? 1.41 करोड़ घरों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।'

'मेरे फॉलोवर्स घटा दिए..', राहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर ने कहा- कंपनी की नीतियों पर नज़र डालें..

पशुपति पारस ने रुचिदा शर्मा को 5 साल के लिए किया निलंबित, लगा ये बड़ा आरोप

आज श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होंगे अमित शाह, मतदाताओं से करेंगे सीधे संवाद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -