भागवत से मिले शाह, पांच राज्यों के चुनाव पर संघ करेगा चिंतन
भागवत से मिले शाह, पांच राज्यों के चुनाव पर संघ करेगा चिंतन
Share:

नागौर ​: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आरक्षण के मसले पर एक बार फिर चिंतन किया जा रहा है। दरअसल आरएसएस पदाधिकारियों का मानना है कि जातिगत आरक्षण के मसले पर भेदभावयुक्त बातें हो रही हैं। यही नहीं इस व्यवस्था में कई तरह का अंतर है। जातिगत विषमता को दूर करने हेतु आरएसएस की प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पारित किए जाने की बात कही गई है। यही नहीं आगामी समय में होने वाले 5 राज्यों के चुनाव को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मसले पर भी आरएसएस पदाधिकारी चिंतन करेंगे।  दरअसल नागौर में आरएसएस की प्रतिनिधि सभा का आयोजन होने जा रही है। जिसमें तीन दिनों तक आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे। यही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अयक्ष अमित शाह, महासचिव राम माधव नागौर पहुंचे हैं। यही नहीं दोनों द्वारा भागवत से भेंट भी की गई।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने इस मामले में पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि इस बैठक में आरक्षण, जेएनयू मसले समेत कई विषयों पर चर्चा होगी। सभा में हर राज्य से पदाधिकारी अपने प्रस्ताव देंगे। यही नहीं संघ वर्ग आयोजित किए जाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम करीब 92 स्थानों पर होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आदि भी शामिल होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -