पंजाब की धरती से AAP पर बरसे अमित शाह, 1984 सिख दंगों का जिक्र कर कांग्रेस पर भी साधा निशाना
पंजाब की धरती से AAP पर बरसे अमित शाह, 1984 सिख दंगों का जिक्र कर कांग्रेस पर भी साधा निशाना
Share:

चंडीगढ़: आज रविवार (18 जून) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने पंजाब कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। यहां के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है।'   

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि, 1984 में जो नरसंहार कांग्रेस के नेतृत्व ने किया था, हजारों निर्दोष सिख भाई-बहनों की हत्या की थी। 1984 से लेकर 2014 तक दोषियों को सजा नहीं हुई। सिख दंगों के दोषियों को जेल भेजने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया।  पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरुओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है।

बता दें कि, पंजाब के गुरदासपुर के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री शाह हरियाणा के सिरसा में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. शाह की सिरसा रैली के लिए IPS के 15 ऑफिसर्स समेत 30 से अधिक सीनियर्स पुलिस ऑफिसर्स सुरक्षा की निगरानी करेंगे. सिरसा के DSP अजायब सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री की रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दौरे से पहले हरियाणा के DGP पी के अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.

पंचायत चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने टाली कैबिनेट मीटिंग, जगह-जगह प्रचार के लिए जाएंगे मंत्री

'कांग्रेस के 2 और विधायकों को मंत्री बनाएंगे नितीश कुमार..', 2024 से पहले चल रही बड़ी तैयारी

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, MLC मनीषा कायन्डे ने छोड़ा साथ, शिंदे गुट में होंगी शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -