CAA: लखनऊ में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर टूटा देश...
CAA: लखनऊ में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर टूटा देश...
Share:

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने ​CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि CAA के खिलाफ विपक्ष भ्रम फैला रहा है और राष्ट्र को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर हमारी पार्टी ने जन जागरण अभियान करने का निर्णय लिया है।

रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि CAA पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है, जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है। नरेन्द्र मोदी जी CAA लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।

अमित शाह ने आगे कहा कि देश में CAA के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं। CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की संख्या कम होती रही। आखिर कहां गए ये लोग? कुछ लोग मार दिए गए, कुछ का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया।

भारत दौरे पर आएँगे ब्राजील के राष्ट्रपति, गणतंत्र दिवस के समारोह में होंगे शामिल

नामांकन के पहले केजरीवाल ने किया ट्वीट कर दिया बयान, कहा- एक तरफ विपक्ष और दूसरी तरफ...

'सरकार किसी विचारधारा पर नहीं बल्कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम से चलती है'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -