हार का गम उतारने अमित शाह पहुंचे जानकीकुंड
हार का गम उतारने अमित शाह पहुंचे जानकीकुंड
Share:

पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की शरण में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चित्रकूट के जानकीकुंड स्थित आश्रम में जगतगुरू से भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य की टिप्पणी को जोड़कर देखा जा सकता है। बिहार की हार के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिम्मेदार बताया और कहा कि अमित शाह चित्रकूट के जानकीकुंड में सतगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान के शुभारंभ समारोह में पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य से भेंट की। स्वामी जी से उन्होंने आशीर्वाद लिया। और कहा कि उनकी कृपा बनी रहे। जिससे हालत सुधर जाऐंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी अमित शाह के साथ थे। उल्लेखनीय है कि जानकीकुंड में नेत्रों का उपचार होता है। यहां बने 36 आॅपरेशन थियेटर में नेत्र विज्ञान  पर कार्य किया जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -