शाह का बयान, मोदी के कदम से डरे ममता-केजरीवाल
शाह का बयान, मोदी के कदम से डरे ममता-केजरीवाल
Share:

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी का विरोध करने वाले दलों को आड़े हाथों लिया। दरअसल, वे चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय से सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी और तृणमूल डरे हुए हैं हालात ये हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मममा बनर्जी और दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक साथ हो गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब ये लोग डर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आखिर राहुल गांधी केंद्र सरकार और पीएम मोदी की आलोचना करते हैं और पूछते हैं कि लोगों के लिए पीएम ने क्या किया। मगर हमने सबसे पहला काम किया है कि एक बोलने वाला पीएम दिया है।

कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए 1 और यूपीए 2 में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। हालात ये रहे कि 12 लाख करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार कांग्रेस के नेतृत्व में हुआ।

 

नोटबंदी पर सर्वे: परेशानी के बाद भी सरकार का समर्थन

नोटबंदी के लिये मोदी की तारीफ की शत्रुघ्न सिन्हा

विशेषज्ञों का मानना, नोटबंदी से नहीं थमेगा...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -