अमित शाह की कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- लोगों को CAA के बारे में समझाएं, विपक्ष की पोल खुल जाएगी
अमित शाह की कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- लोगों को CAA के बारे में समझाएं, विपक्ष की पोल खुल जाएगी
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वह लोगों को समझाएं कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) क्या है, इसके बाद विपक्ष की पोल खुलेग जाएगी। शाह ने कहा कि विपक्ष CAA पर झूठ फैला रहा है और इस कानून का उद्देश्य लोगों को नागरिकता देना है न कि नागरिकता छीनना है।

इसके साथ ही अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ज्यादा से ज्यादा तकनीक के इस्तेमाल के माध्यम से अपराधों को रोका जा सकता है। बता दें कि अमित शाह आज गांधी नगर में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता कानून आज अधिसूचना जारी होने के बाद से पूरे देश में लागू हो गया है, हालाँकि सरकार की अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि उत्तर-पूर्व के राज्यों में ये कानून लागू नहीं होगा।

इस कानून के अनुसार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना सहकर भारत में शरण लेने आए हिन्दू, सिख, जैन, बोध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर 2014 की कट ऑफ डेट भी निर्धारित की है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही है लगातार वृद्धि, जानिये आपके शहर में क्या है दाम

Infosys Q3 results: 4,466 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ लेकर तीसरी तिमाही में 23.7 फीसद की बढ़ोतरी

Budget 2020: शनिवार को भो खुला रहेगा बाजार,1 फरवरी पेश होगा नया बजट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -