तैयार हुआ 'कोरोना' का वैक्सीन, इस महिला को लगाया गया पहला टीका
तैयार हुआ 'कोरोना' का वैक्सीन, इस महिला को लगाया गया पहला टीका
Share:

वाशिंगटन: दुनियाभर में फ़ैल रहे कोरोना वायरस के पहले टीके का सफल परिक्षण कर लिया गया है। यह परिक्षण अमेरिकी शोधकर्ताओं ने किया है। अमेरिका के सियाटल में एक महिला पर पहली बार कोरोना वैक्सीन टेस्ट किया गया है। यह वैक्सीन दुनिया में रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। चीन में इस बीमारी का पता चलने के बाद KPW रिसर्च इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिक इस वैक्सीन को डेवेलप करने जी जान से जुटे थे।

अब भारत सहित दुनिया भर के कई देशो में वैक्सीन डेवेलप किये जा रहे है। इस संस्थान की डॉक्टर लीजा जैक्सन ने टेस्ट से पहले कहा कि अब हम टीम कोरोना वायरस है। इस इमरजेंसी में हर आदमी कुछ करना चाहता है जो वह कर सकता है। इसका क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संक्रमण के खिलाफ एंटी वायरल और दूसरे थेरेपी भी विकसित करने के लिए तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस अब तक विश्वभर में 7000 लोगों की जान ले चुका है। यह बीमारी पूरे विश्व के 145 देशो में फ़ैल चुका है। लेकिन वैज्ञानिक अब तक इसका टीका विकसित नहीं कर पाए है।

एक न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि कोविड-19 का पहला टीका जेनिफर हैलर नाम की एक महिला को लगाया गया। 43 वर्षीय की इस महिला ने कहा कि हम सभी अपने आप को बेबस महसूस कर रहे थे। ऐसा कुछ करने के लिए हमारे पास पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैं अब बेहतरीन महसूस कर रही हूं। इस महिला के अलावा अन्य तीन लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।

WHO का बड़ा एलान, कहा- 'जांच में तेजी ही कोविड-19 को रोकने का सबसे अच्छा तरीका'

कोरोना के कारण 5 करोड़ लोग होंगे बेरोजगार, टूरिज्म सेक्टर में 25 फीसद बुकिंग कैंसिल

अब पति-पत्नी में तलाक भी करवा रहा कोरोना, पूरा माजरा जानकर चौंक जाएंगे आप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -