कई राज्यों में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, हाथों में बन्दूक लेकर सड़कों पर उतरे लोग
कई राज्यों में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, हाथों में बन्दूक लेकर सड़कों पर उतरे लोग
Share:

वाशिंगटन: कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस समय भारत सहित दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन और घर में रहने ​की सलाह दी गई हैं, किन्तु अब यह काम सरकार पर भारी पड़ता नज़र आ रहा है। क्योंकि कई राज्यों में लोग लॉकडाउन का विरोध करते हुए हाथों में राइफल लेकर सड़कों पर आ गए हैं। यह घटना अमेरिका की है जहां बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे है।

खबर है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन, मिन्नेसोटा, केंटुकी, उटाह, नॉर्थ कैरोलीना, ओहियो ऐसे राज्य हैं जहां लोग विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले कुछ राज्यों में रिपब्लिकन गवर्नर हैं तो कुछ में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदर्शनकारी लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बुरे असर के मुद्दे को उठा रहे हैं। असल में अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण बहुत लोग बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को किराया देने और महीने के खर्च चलाने में भी समस्या आ रही हैं। वहीं, ट्रंप सरकार ने अमेरिकी लोगों को 1200 डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है।

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद भी बाजार बंद करने और लॉकडाउन के विरोधी रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को ट्रंप ने कई ट्वीट करके राज्यों में चल रहे लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन का समर्थन भी कर दिया है।

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग देखकर कायल हुआ यह देश, तिरंगे से रंग दिया पूरा पहाड़

कोरोना पर पाकिस्तान को IMF की मदद, भारत ने यह कहते हुए जताया ऐतराज़

49 दिनों में दफनाए गए इतने शव, कराची प्रशासन के आंकड़ों ने खोली पाकिस्तान की पोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -