कोरोना के खिलाफ भारत की जंग देखकर कायल हुआ यह देश, तिरंगे से रंग दिया पूरा पहाड़
कोरोना के खिलाफ भारत की जंग देखकर कायल हुआ यह देश, तिरंगे से रंग दिया पूरा पहाड़
Share:

बर्न: कोरोना महामारी से लड़ने में भारत के प्रयास की प्रशंसा करते हुए स्विट्जरलैंड ने अपने मैटरहॉर्न पर्वत को तिरंगे के रंग में रोशन कर दिया है। कोरोना वायरस से जंग में भारत की तैयारियों की WHO समेत कई देशों ने तारीफ की है। इसी के साथ अब स्विट्जरलैंड भी सामने आया है। यहां पर स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की सहायता से तिरंगे से रोशन कर दिया गया है।

भारत के लिए इस सम्मान का कारण यह भी है कि संकट की घड़ी में भारत ने एशिया हो या अफ्रीका, यूरोप या अमेरिका हर देश की सहायता की है। पीएम मोदी ने तिरंगे के रंग से नहाए पर्वत की तस्वीर खुद ट्वीटर पर साझा की है और कहा है कि दुनिया कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी।' स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने इस 14,690 फुट ऊंचे पहाड़ को तिरंगी रौशनी से रोशन करने का काम किया है।

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी और विश्व व्यापार संगठन में भारत की सेकंड सेक्रटरी गुरलीन कौर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ' स्विट्जरलैंड ने दिखाया है कि वह कोरोना महामारी से लड़ने में भारत के साथ खड़ा है। हिमालय से आल्प्स तक दोस्ती। जरमैट टूरिजम आपका आभार।' 

 

केंद्र ने राज्य सरकार से किया आग्रह, इस विनिर्माण पार्क की करें स्थापना

कोरोना संकट में जनता को लगा बड़ा झटका, खल रही है स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की कमी

आज से एमपी के इस जिलें में शुरू होगी Ola एंबुलेंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -