गोरखपुर के डॉक्टर्स का कमाल.., सर्जरी से जोड़ दी 107 वर्षीय महिला की टूटी हुई हड्डी
गोरखपुर के डॉक्टर्स का कमाल.., सर्जरी से जोड़ दी 107 वर्षीय महिला की टूटी हुई हड्डी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर के जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है। हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन शाही ने एक 107 वर्षीय महिला की सफल सर्जरी की है। दरअसल, महिला के कंधे की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए टूटी हड्डी को जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। इसको लेकर महिला के परिजन बीते पांच महीने से परेशान थे। वे मरीज को लेकर बिहार के पटना से लेकर लखनऊ तक डॉक्टरों के चक्कर काट चुके थे।

बिहार के बेतिया की निवासी गौतमी खातून की आयु 107 साल है। वह अप्रैल में अपने घर के बाथरूम में फिसल गई थीं। जिसके चलते उनके कंधे की एक हड्डी टूट गई। इसे ह्यूमरस बोन कहा जाता है। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले बेतिया, फिर बगहा, गोपालगंज, सिवान, पटना, लखनऊ, बनारस होते हुए गोरखपुर लेकर पहुंचे। अधिकतर चिकित्सकों ने मरीज की उम्र का हवाला देते हुए ऑपरेशन करने से मना कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि इसका उपचार केवल ऑपरेशन से ही हो सकता है। यदि ऑपरेशन न हुआ तो महिला का दाहिना हिस्सा काम नहीं करेगा।

जिसके बाद परिजन लाचार वृद्धा को लेकर लगभग एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल पहुंचे। यहां OPD में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजन शाही से परिजनों ने परामर्श लिया। मरीज की आयु को देखने के बाद उन्होंने ऑपरेशन करने की अनुमति दी। प्रीएनेस्थेटिक जांच और खून की जांच में कोई खास समस्या नहीं मिली। डॉ. राजन शाही ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। यह सर्जरी करीब 2 घंटे चली। इस दौरान मरीज को धीमी गति से बेहोशी की दवाएं दी गईं। मरीज को बेहोश करने में एनेस्थीसिया डॉक्टर को बहुत वक़्त लगा। दो घंटे ऑपरेशन करने के बाद हड्डी जुड़ गई। उसके सपोर्ट के लिए नेलिंग और प्लेट लगा दी गई है। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है।

'ऐसी सजा देंगे कि रूह कांप जाएगी..', लखीमपुर में दो दलित लड़कियों की मौत पर बोले ब्रजेश पाठक

इंदिरा गांधी भी थी जिनकी काबिलियत की मुरीद, जानिए उन 'सुब्रमण्यम स्वामी' के बारे में दिलचस्प बातें

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी ये बड़ी खबर, जानिए क्या है खास?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -