अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन
अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन
Share:

जम्मू - कश्मीर : जम्मू और कश्मीर में 48 दिनों से चल रही अमरनाथ यात्रा आखिरकार समाप्त हो गई। दरअसल यह यात्रा 2 जुलाई से प्रारंभ हो गई थी और गुरूवार को ही यात्रा का समापन हुआ। समापन के पहले पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजन किया गया। प्रशासन ने समापन को लेकर विशेष तैयारियां की थीं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी द्वारा कहा गया कि पारंपरिक पूजन व छड़ी मुबारक के गुफा में पहुंचने के बाद शांतिपूर्ण तरह से यात्रा समाप्त हो गई।

श्राईन बोर्ड दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 3888 मीटर की ऊॅंचाई पर स्थिति गुफा की दर्शन व्यवस्था और यहां के श्री अमरनाथ शिवलिंग के दर्शनों की समस्य व्यवस्था करता है। हालांकि इस बाद यात्रा कई बार रोकी गई कभी मौसम को लेकर यात्रा रोकी गई तो जम्मू  कश्मीर में हुई हिंसा कारण बनी।

इस बार केवल 2 लाख 21 हजार श्रद्धालु ही यात्रा कर पाए हैं। इस तरह की संख्या बीते कई वर्षों की तुलना में सबसे कम मानी गई है। दरअसल इस बार तीर्थ यात्रियों की संख्या कम होने के बाद अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है यात्रियों से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यात्रा बाधित होने पर यात्रियों ने कई जगह जाम कर दिया ऐसे में सड़कों पर वाहन चलना बाधित हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -