पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर जालसाजी का आरोप, किये केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर जालसाजी का आरोप, किये केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर
Share:

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर जालसाजी के आरोप लगे हैं। जी दरअसल इन दोनों के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटरहेड सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है इस फर्जी लेटरहेड पर विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों की नियुक्तियों के बारे में जानकारी थी। दूसरी तरफ प्राथमिकी दर्ज होने पर दोनों नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जी दरअसल उन दोनों का कहना है यह मूर्खता है। आप सभी को बता दें कि इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं-465 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना) और आईटी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अधिकारी ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) की एसएएस नगर जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले में फेज-एक थाना एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने ट्विटर पर देखा कि वडिंग और खैरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर फर्जी डाक्युमेंट शेयर किया है, जिसमें पंजाब सरकार की ओर से नियुक्त (विभिन्न बोर्डों और निगमों के) अध्यक्षों के नाम दर्ज हैं। इस मामले में प्रभजोत कौर का कहना है आप की जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने इस डाक्युमेंट के बारे में जानकारी हासिल की। इसी के साथ उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इसे लेकर फैक्ट मालूम किए। ऐसे में उन्हें पता चला कि अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य की ओर से ऐसी कोई लिस्ट पब्लिश नहीं की गई है और कांग्रेस नेताओं ने भ्रामक जानकारी फैलाने का काम किया है।

महीनों तक नाबालिग को अरमान अंसारी ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो मारकर पेड़ से लटकाया शव

इंदौर: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में युवक ने काटा अपना गला

स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल जयंती पर भाजपा नेताओ ने किया माल्यार्पण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -