कर्नाटक के मंत्री की पत्नी ने ली रिश्वत, सवालों के घेरे में सरकार
कर्नाटक के मंत्री की पत्नी ने ली रिश्वत, सवालों के घेरे में सरकार
Share:

बेंगलुरु : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। मंत्री की पत्नी पर घूस लेने का आरोप लगा है। इन आरोपों के साथ ही घूस लेने का वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल एक स्कूल के हाॅस्टेल से जुड़े टेंडर को स्वीकृति देने के मामले में राज्य के सामाजिक कल्याण मंत्री एच अंजानिया की पत्नी घूस लेने के आरोपों में फंस गई हैं। दरअसल इस मामले में एक चैनल द्वारा स्टिंग आॅपरेशन किया गया।

मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल के होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को फूड सप्लाय करना था। जिसे लेकर टेंडर में 7 लाख के माध्यम से पक्षपात किए जाने की बात कही गई। यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। समाचार चैनल पर यह समाचार प्रसारित होने के बाद पत्नी का वीडियो सोश्यल मीडिया में वायरल हुआ।

इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा यह भी कहा गया कि यह वीडियो और मंत्री के ही साथ पत्नी पर लगे आरोपों का विवरण भी उन्होंने मांगा है। कार्रवाई से पहले वे पूरी जानकारी हासिल करेंगे। दरअसल समाज कल्याण मंत्री अंजानिया पर पहले भी आरोप लगे थे।

उन्होंने जून में होस्टल के विद्यार्थियों हेतु बेड और तकियों की खरीद पर 14 करोड़ रूपए की धांधली की है ऐसा आरोप उन पर लगाया गया था। इस मामले में विपक्ष के दबाव में मुख्यमंत्री द्वारा सीआईडी जांच के आदेश भी दिए गए।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -