2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सभी आरोपी बरी
2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सभी आरोपी बरी
Share:

नईदिल्ली। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में सभी आरोपी दोषमुक्त कर दिए गए हैं। इस मामले में सीबीआई की स्पेशन कोर्ट ने आज सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा समेत विभिन्न आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इन आरोपियों में कनिमोझी तक शामिल थी। यह निर्णय आने के बाद, राजनीतिक हलचलें तेज़ हो गईं। इस मामले से कांग्रेस के खेमे में उत्साह छा गया।

न्यायालय ने कहा कि आरोपियों को लेकर, पर्याप्त सबूत नहीं थे ऐसे में उन्हें बरी कर दिया गया। गौरतलब है कि, यह घोटाला 1 लाख 76 हजार करोड़ रूपए का घोटाला कहा जा रहा था। इसमें 2 जी स्पेक्ट्रम के आवंटन को लेकर, मनमानी करने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था।

मामले में आरोपी ए राजा और कनीमोझाी को काफी समय तक जेल में रहना पड़ा था। उन्हें सीबीआई की पूछताछ का सामना भी करना पड़ा था। न्यायालय ने कहा कि, सरकारी वकील आरोप सिद्ध करने में नाकाम रहे।

गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद इस तरह का निर्णय आने से कांग्रेस के लिए सकारात्मकता का निर्माण हुआ है। कांग्रेस पर भाजपा 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले का आरोप लगाती रही है अब इसे कांग्रेस अपने लिए सकारात्मक तौर पर लेकर प्रचार कर सकती है। 

मधु कोड़ा को 3 वर्ष कैद और 25 लाख जुर्मान का पड़ा कोड़ा

टाॅयलेट बने नहीं और आवंटित कर दी लाखों की रकम

शक्ति की शरण में डिप्टी सीएम सिसौदिया

कोल ब्लाॅक आवंटन - मधु कोड़ा दोषी करार

बीजेपी विधायक ने पार्टी को बताया भ्रष्ट

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -