फांसी के फंदे पर लटका मिला अक्षय कुमार का शव, हैरत में पड़े लोग
फांसी के फंदे पर लटका मिला अक्षय कुमार का शव, हैरत में पड़े लोग
Share:

ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध DJ में से एक Azex उर्फ अक्षय कुमार की संदिग्ध स्थिति में जान चली गई। शनिवार (18 मार्च, 2023) की शाम उनका शव उनके ही भुवनेश्वर स्थित घर पर मिला है। केस को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अक्षय की प्रेमिका पर कत्ल का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बारें में बोला है कि अक्षय की गर्लफ्रेंड पिछले कई दिनों से कुछ आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो से मृतक को ब्लैकमेल करने लगी है।

खबरों का कहना है कि अक्षय के परिवार वालों ने घटना की पूरी जानकारी एक लोकल चैनल पर शेयर की है। उन्होंने कहा है कि तेज आँधी के चलते शनिवार को भुवनेश्वर में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई। तब अक्षय घर के अपने कमरे में थे। घर में बहुत अँधेरा था। रात में तकरीबन 10 बजे अक्षय के घर वालों ने उन्हें कई बार पुकारा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने अक्षय के कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में अक्षय की लाश फाँसी के फंदे से लटकी हुई थी।

अक्षय के चाचा भोलानाथ ने कहा है कि मृतक एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। उन्होंने इल्जाम लगाया कि अक्षय की वही गर्लफ्रेंड अपनी सहेली के साथ मिल कर बहुत वक़्त से अक्षय को ब्लैकमेल किया करती थी। लड़की के पास कुछ आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बताए जा रहे हैं जिस से अक्षय काफी परेशान रहता था। भोलेनाथ ने लड़की और उसकी सहेली को अक्षय की मौत का जिम्मेदार कहा है। आरोपों के अनुसार अक्षय की गर्लफ्रेंड यह ब्लैकमेलिंग पैसों की उगाही के लिए कर रही थी। अक्षय की मौत के उपरांत अब उनका परिवार इस पूरे केस की गहराई से कार्रवाई चाहता है।

मौत के उपरांत अक्षय की लाश राजधानी भुवनेश्वर के कैपिटल हॉस्पिटल में भेज दी गई। यहाँ अक्षय का पोस्टमार्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट फ़िलहाल नहीं आई है। अक्षय के परिजनों की शिकायत पर उड़ीसा पुलिस ने केस का संज्ञान लिया है। भुवनेश्वर शहर के थाना खारवेल नगर की पुलिस ने उनकी मौत की कार्रवाई शुरू कर दी है। अक्षय ने कुछ ही दिनों पहले 10 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा  किया था। इसी के साथ 8 मार्च को उन्होंने धूमधाम से होली भी खेली थी। इन दोनों कार्यक्रमों में अक्षय काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

जूनियर NTR के फैन ने पीछे से किया हग...तो बॉडीगार्ड ने उठाया ये कदम

केवल साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके है गणेश

आखिर क्यों ऑस्कर में रामचरण ने नहीं दी परफॉर्मेंस! एक्टर ने खुद ही बताई सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -