कोरोना संक्रमण से उबरे अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल ने फनी अंदाज में दी जानकारी
कोरोना संक्रमण से उबरे अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल ने फनी अंदाज में दी जानकारी
Share:

बॉलीवुड फिल्म स्टार अक्षय कुमार कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। इस बारे में जानकारी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने दी है। जी दरअसल एक्टर के फैंस को काफी से उनकी तबीयत के बारे में जानना था। ऐसे में अब ट्विंकल ने ताजा जानकारी दी है। आप सभी को बता दे कि अक्षय कुमार ने 4 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। उसी के 2 दिन बाद अक्षय कुमार को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जी दरअसल अक्षय कुमार ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस को जानकारी दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

उसी के बाद से अब तक एक्टर की सेहत के बारे में उनके लाखों फैंस चिंता में थे। ऐसे में अब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनकी सेहत की ताजा जानकारी दी है। हाल ही में अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फनी पोस्ट शेयर कर बताया है कि अक्षय कुमार अब ठीक हैं और घर लौट आए हैं। आप देख सकते हैं ट्विंकल ने अक्षय और अपनी एक कार्टून कैरेक्टर की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सुरक्षित और ठीक, उन्हें अपने पास पाकर अच्छा लग रहा है। सब ठीक है।’ वैसे हम आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म रामसेतु की शूटिंग में बिजी थे।

इसी बीच वह कोरोना संक्रमित हो गए। उनके संक्रमित होने के बाद उनकी को-स्टार जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया था लेकिन दोनों का टेस्ट निगेटिव आया था। वैसे अक्षय के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह जल्द ही पृथ्वीराज, सूर्यवंशी, रक्षा बंधन, बैल बॉटम और अतरंगी रे जैसी फिल्में लेकर आने वाले हैं।

संबंध बनाने के लिए महिला ने बनाया लड़की पर दबाव, बोली- 'तुम इच्छा पूरी कर दो वरना।।।'

केवल मूवी में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी जेल गए थे बलराज साहनी

महाराष्ट्र में घटी कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या, बढ़ी ठीक होने वालों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -