बीच समुद्र में क्रूज पर बेटी के साथ रिलैक्स करते नजर आए अक्षय
बीच समुद्र में क्रूज पर बेटी के साथ रिलैक्स करते नजर आए अक्षय
Share:

मशहूर फिल्म अभिनेता, निर्माता और मार्शल आर्टस में पारंगत अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। तथा बता दे की तो अभिनेता अक्षय कुमार आज पुरे 49 साल के हो गए और इस मौके पर वो अपने पूरे प‍रिवार के साथ देश से दूर कहीं परफेक्ट बर्थडे मना रहे हैं।

उन्होंने अपनी बेटी नितारा के साथ ट्विटर पर एक ताजा तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वो बीच समुद्र में क्रूज पर बेटी के साथ रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। माहौल भी काफी खुशनुमा लग रहा है। चमकती धूप निकली है और अक्षय ने बताया कि हवाएं भी चल रही हैं।

अक्षय ने इसे परफेक्ट बर्थडे बताया। अभिनेता अक्षय कुमार को वैसे तो उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की अनगिनत हस्तियों ने जन्मदिन की बधाइयां दी है. वैसे आपको ये भी बता दें कि इस महीने सिर्फ अक्षय का ही नहीं बल्कि उनके दोनों बच्चों का बर्थडे भी है। 15 सितंबर को आरव का और 25 सितंबर को नितारा का बर्थडे है। यानि पूरे महीने केक कटने और जश्न मनने वाला है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -