अक्षय कुमार के 'जबरा फैन' 12 साल के मुदित का निधन
अक्षय कुमार के 'जबरा फैन' 12 साल के मुदित का निधन
Share:

अक्षय कुमार के छोटे प्रसंशक मुदित अब इस दुनिया में नहीं रहा। गुरुवार सुबह जयपुर में मुदित का निधन हो गया। ख़बरों के मुताबिक, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ये नन्हा फैन एक ऐसी बीमारी से पीड़ित था, जिसका कोई इलाज नहीं है। मुदित सालों से इस बीमारी से संघर्ष कर रहा था।

बता दें कि मुदित अपने चहेते स्टार अक्षय कुमार से मिलने की दिली तमन्ना रखता था। इसके बाद एक संस्था की मदद से मुदित अक्षय से मिले थे।  

इस दौरान अक्षय ने भी दरियादिली दिखाते हुए मुदित के साथ काफी टाइम बिताया था। मुदित को उन्होंने खूब सारा प्यार दिया था। इसके बाद अक्षय मुदित और उसके परिवार से हमेशा संपर्क में रहे।

साथ ही अक्षय ने मुदित के 12वें जन्मदिन पर उसे मुंबई बुलाया था। साथ ही अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर अपने वैनिटी वैन में ही मुदित का बर्थडे सेलिब्रेशन किया था।  

'पैडमैन' में अक्षय के साथ ये हीरोइन आएगी नज़र !

फिल्म 'गोल्ड' में फरहान की जगह दिखाई देगा ये हीरो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -