इस भोजपुरी एक्ट्रेस का वेलेंटाइन स्पेशल सांग हुआ वायरल, लुटा फैंस का दिल
इस भोजपुरी एक्ट्रेस का वेलेंटाइन स्पेशल सांग हुआ वायरल, लुटा फैंस का दिल
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत की गायकी-अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए अपना वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है। सांग रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होना आरम्भ हो गया है। अक्षरा सिंह ने यह सांग अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है तथा कमेंट बॉक्स में ऑडियंस इस सांग पर अपनी भारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अक्षरा के प्रशंसक जहां इस गाने के लाइक कर रहे हैं, वहीं उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी धड़ाधड़ लाइक्स तथा शेयर्स किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह अभी तक तकरीबन सभी विशेष अवसरों को लेकर गाने बनाती रही हैं, किन्तु वेलेंटाइन डे पर यह उनका फर्स्ट सांग है। इस म्यूजिक वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में अक्षरा ने कहा, "प्रेम शाश्वत है। मेरा यह सांग उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में अपने एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्हें यह सांग बहुत पसंद भी आने वाला है।

अक्षरा ने कहा, "यह बहुत रोमांटिक सांग है। आशा करती हूं कि मेरे यह सांग आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए।" आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस वेलेंटाइन स्पेशल सांग का लिरिक्स अजय बच्चन ने रेडी किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी तथा कोरियोग्राफर संजय कोर्व हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में रितेश पांडेय के साथ आए अपने एक और सांग को लेकर चर्चाओं में बनी रही हैं। 

अभिनेता अंकुश हाजरा की फिल्में उनके जन्मदिन पर होंगी रिलीज़

इस दिन सगाई करेंगे रुद्रजीत मुखर्जी और प्रोमिता चक्रवर्ती

त्रिना साहा और नील भट्टाचार्य ने वैलेंटाइन्स डे पर इस चेलेंज को किया पूरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -