अक्षरा सिंह के गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अक्षरा सिंह के गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘दोष नईखे बंगलिनिया के' रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। यह सांग अक्षरा सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो गए हैं। दरअसल इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक जगत में बंगलिनिया को बहुत कोसा जा रहा है। अक्षरा का यह सांग उसी का उत्तर प्रतीत होता है।

किन्तु जो भी हो यह सांग अक्षरा के प्रशंसकों के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों को भी खूब भा रहा है। तभी सांग के व्यूज हर मिनट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि इस सांग का म्यूजिक वीडियो अभी आना शेष है, लेकिन इसके ऑडियो ने ही यूट्यूब पर तहलका मचाने के संकेत दे दिए हैं। वैसे भी अक्षरा भोजपुरी जगत की एक मात्र ऐसी गायिका और अभिनेत्री हैं, जिनके गानों की लोग प्रतीक्षा करते हैं।

वही इससे पहले अक्षरा ने अपनी कोरोना जांच करवाते हुए वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षरा जांच कराते समय बहुत डरी होती हैं। वह डरते हुए अपनी जांच करवाती हैं। इस बीच जांच करने आए व्यक्ति ने अक्षरा को समझाया कि कुछ नहीं होगा। जांच करवाते समय अक्षरा इतनी डर जाती हैं कि फिर वह चिल्लाती हैं, मम्मी। अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। अक्षरा के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अब फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप में दिखाई देगी। इस फिल्म में अक्षरा के साथ दिनेश लाल यादव मतलब निरहुआ दिखाई देंगे।

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर फैंस से कही ये बात

'भारत' के सीक्वल में नजर आएंगे निरहुआ, फिल्म को लेकर अभिनेता ने कह डाली ये बड़ी बात

कोरोना के कारण बंद है सारी फिल्मों की शूटिंग लेकिन अभी भी चल रही है 'पुष्पा' की शूटिंग, जानिए कैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -