'हाँ, हम परिवार वाले हैं ..', परिवारवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव ने यूँ दिया जवाब
'हाँ, हम परिवार वाले हैं ..', परिवारवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव ने यूँ दिया जवाब
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को जौनपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए गए परिवारवाद के आरोप पर पलटवार किया। सपा प्रमुख ने कहा कि मैं भाजपा वालों के भाषण सुनता हूं। वो हमें घोर परिवारवादी कहते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि हम परिवार वाले लोग हैं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारे जैसे परिवार वाले लोग जब कभी बाहर से अपने घर जाते हैं, तो परिवार के लिए कुछ न कुछ जरूर लेकर जाते हैं। बच्चों के लिए मिठाई लेकर जाते हैं। हम बाबा सीएम को एक सुझाव देना चाहते हैं। जब 10 तारीख के बाद आप अपने घर लौटें, तो कम से कम अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जाएं। अखिलेश ने लोगों से यह भी सवाल पुछा कि गुल्लू कौन है, आप जानते ही होंगे। बता दें कि सीएम योगी के पास कई गाय हैं, इनके साथ कुछ कुत्ते भी हैं, जिनमे से उनके सबसे पसंदीदा कुत्ते का नाम गुल्लू है। 

वहीं, अखिलेश ने भाजपा को विश्व की सबसे झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने उनकी आमदन ही आधी कर दी है। खराब नीतियों का परिणाम है कि किसान परेशान हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि कहने को तो भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, मगर पांच साल का काम और जो उसने सपने दिखाए थे, यदि उन चीजों का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि विश्व की सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा ही है।

ममता से अलग होने के बाद KCR के करीब आए प्रशांत किशोर, जानिए क्या है प्लान

हनी ट्रैप का शिकार हुए विधानसभा चुनाव लड़ रहे नेता, जानिए पूरा मामला

सत्ता पाने के लिए TRS ने की प्रशांत किशोर को 500 करोड़ देने की पेशकश: कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -