'अखिलेश यादव छोटे दिल के नेता..', इस पार्टी ने सपा को दिया झटका, किया बसपा के समर्थन का ऐलान
'अखिलेश यादव छोटे दिल के नेता..', इस पार्टी ने सपा को दिया झटका, किया बसपा के समर्थन का ऐलान
Share:

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी-बिहार में छोटी पार्टियों ने बड़ा खेल आरम्भ कर दिया है। बिहार में जहां जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ लिया और NDA में जाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, यूपी में महान दल ने समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन का साथ छोड़ दिया है। महान दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा को बगैर शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी है। महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने छोटे दिल का नेता बताते हुए हमला बोला है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि स्टूल वाले मंत्री बनने से अच्‍छा है कि हम फकीर ही रहें। बता दें कि, महान दल ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। विधानसभा चुनाव के बाद जब सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश पर हमला बोला था, तब भी महान दल के मुखिया केशव मौर्य ने सपा के साथ एकजुटता दर्शाई थी। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा को इसलिए समर्थन किया है ताकि हम दिखा सकें की महान दल जिसके साथ रहता है, वो सबसे आगे पर रहता है। हमारे पास मंत्र है कि किसी भी बेजान वस्तु में जान डाल सकते हैं। यही करके लोगों को दिखाना चाहते हैं। हमें अधिक मेहनत नहीं करनी है। जहां लिखा है कि महान दल ने ठाना है सपा को जिताना है, उसमें सपा की जगह बसपा शब्‍द जोड़ना है। ब जोड़ देंगे तो सपा से बसपा हो जाएगा। बसपा को जिताने से महान दल की अहमियत बढ़ेगी। जो पार्टी तीसरे स्थान पर थी, उसे महान दल दूसरे नंबर पर ले आया और इस तरह सपा तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी।

माउंटेनमैन दशरथ मांझी के बेटे-दामाद ने थामा JDU का दामन, क्या नितीश कुमार को मिल गई जीतनराम की काट ?

'2 साल की उम्र से राजनीति कर रहे हैं अभिषेक बनर्जी..', भतीजे को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा

नड्डा के बिहार दौरे से पहले NDA पर फैसला ले लेंगे जीतनराम मांझी, नितीश कुमार को लग सकता है झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -