अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, दिल्ली के बाद अब भंग की सपा की यूपी इकाई
अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, दिल्ली के बाद अब भंग की सपा की यूपी इकाई
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी की तरफ से राम गोपाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है। बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह सपा ने उत्तर प्रदेश इकाई को भंग कर दिया गया था। 

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इस दौरान यूपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की सभी जिला/महानगर कार्यकारिणी इसके अध्यक्षों समेत भंग कर दिया था। इस दौरान तत्काल प्रभाव से सभी विधानसभा क्षेत्रों की समितियां, विधानसभा अध्यक्षों समेत भंग कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला लिया गया था। इस कदम को उठाने से पहले अखिलेश यादव ने राज्य के विभिन्न जिलों के नेताओं से चुनाव नतीजों को लेकर फीडबैक लिया था। इस दौरान गहन समीक्षा की गई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सपा की सभी समितियां भंग करने का निर्णय लिया गया। 

आपको बता दें कि चुनाव में सपा ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस दौरान वो महज पांच सीटों पर सिमट कर रह गई थी। इस करारी हार के बाद पार्टी खुद को नए कलेवर में ढालने की कवायद में लगी थी। पार्टी में युवा कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के अलावा सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने पर जोर देने की खबर है। अखिलेश यादव इसे लेकर प्रमुख नेताओं के साथ निरंतर मंथन कर रहे हैं। 

अखिलेश यादव का आरोप, कहा- लोगों को डराकर लोकतंत्र चला रही मोदी सरकार

INX मीडिया मामला: सुप्रीम कोर्ट से चिदंबरम को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, शुरू की 'महापर्दाफाश यात्रा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -