यूपी चुनाव: 'सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री..', केजरीवाल के नक्शेकदम पर अखिलेश
यूपी चुनाव: 'सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री..', केजरीवाल के नक्शेकदम पर अखिलेश
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) हेडक्वार्टर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नववर्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने सभी को नए साल की शुभमनाएँ दी। साथ ही, इस दौरान अखिलेश यादव ने दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल के नक्शेकदम पर चलते हुए सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की। इसके साथ ही सिंचाई पूरी फ्री करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह सब सपा के घोषणा पत्र में शामिल होगा।

साथ ही, इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 2021 को खराब साल बना दिया। भाजपा जब पिछड़ने लगी तो, अब रेड पड़वा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पियूष जैन के घर पहले छापा पड़ा था औऱ रकम निकलने लगी तो उसे सपा का बताया गया। इन्हें छापा तो सपा के लोगो पर मारना था, मगर खुद अपने लोगों पर रेड मार दी। वह उन्हीं का आदमी निकला। भाजपा खीज निकालने के लिये अब सपा व्यापारी के यहां रेड मार रही है।

इससे पहले सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने भी सहसों के भोपतपुर स्थित बाग में आयोजित जनसभा में घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनने हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी और 300 यूनिट मुफ्त में बिजली और उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा।

त्रिपुरा में पिता और पुत्र की जोड़ी पर मिजोरम पुलिस की गोलीबारी

गोलाघाट में पुलिस वाहन ने 1 व्यक्ति की जान ली, चालक मौके से भागा

CM गहलोत के जिले जोधपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत..., सड़कों पर परिजनों का धरना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -