अखिलेश ने अपमान किया लेकिन काम बहुत किया: शिवपाल यादव
अखिलेश ने अपमान किया लेकिन काम बहुत किया: शिवपाल यादव
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आजमगढ़ में सियासी पारा चरम पर है। शनिवार के दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में प्रदेश विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखने की घोषणा की। साथ ही आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने का हिंट देकर पूर्वांचल में सियासत बढ़त बनाने का प्रयास किया। तो वहीं प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आजमगढ़ पहुंचे।

वही आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर खूब हमला बोला। शिवपाल यादव दो दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ आए हैं। आजमगढ़ जिले से सामाजिक परिवर्तन यात्रा 14 नवम्बर को प्रातः रेलवे स्टेशन से निकलकर भंवरनाथ मंदिर होते हुए कंधरापुर, कप्तानगंज होते हुए अतरौलिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 12 अक्टूबर से मथुरा से निकली यह यात्रा अब तक 65 शहरों का दौरा कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि चुनाव आ गया है तथा भारतीय जनता पार्टी के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म की सियासत कर रही है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर सियासत हो रही है।

वही 13 नवम्बर को आजमगढ़ जिले में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की जिले का नाम परिवर्तित कर आर्यमगढ़ कर देने के प्रश्न पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा करने पर लोग यह सरकार ही बदल देंगे। जिले के पहचान के संकट के प्रश्न पर कहा कि यह जिला कैफी आजमी जैसी शख्सियत देने का काम किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग यहां के लोगों को कीड़े-मकोड़े समझ कर यहां की जनता का अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपमान भले किया पर राज्य में विकास का काम भी बेहद किया. इस सरकार ने कोई काम नहीं किया.

मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

सलमान खुर्शीद बोले- मैंने इस किताब को अंग्रेजी में लिखा है, अब अंग्रेजी कमजोर है तो...

भाजपा विधायक का भड़काऊ बयान, कार्यकर्ताओं से कहा- TMC नेताओं के हाथ-पैर तोड़ दो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -