2017 में अजय की गोलमाल -4 का रजनीकान्त की 2. 0 से टक्कर
2017 में अजय की गोलमाल -4 का रजनीकान्त की 2. 0 से टक्कर
Share:

अभिनेता अजय की फिल्म ‘शिवाय’ इस दिवाली करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भीड़ चुकी है। आगामी वर्ष भी अजय को अपनी दो फिल्मों के लिए दो फिल्मों से टकराव झेलना पडेगा। खबरो के मुताबिक, पहला टकराव अजय देवगन को यशराज फिल्म्स की ‘मेरी प्यारी बिंदु’ से होगा, जिसमें आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपडा नजर आएंगी। दोनों फिल्में 12 मई 2017 को प्रदर्शित होंगी।  

इधर, दर्शकों को आगामी वर्ष दीवाली पर एक बार फिर से एक बडा टकराव देखने को मिल सकता है। सिने उद्योग के प्रसिद्ध सितारे रजनीकांत की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘2.0’ आगामी वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होने जा रही है। वहीँ दूसरी और इसी दिन रोहित शेट्टी की अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘गोलमाल-4’ भी प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं।

यही वजह है कि कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म ‘गोलमाल-4’ अपनी तय तिथि से दो सप्ताह पहले प्रदर्शित हो सकती है। 2017 में दीवाली 19 अक्टूबर को है। इससे पहले 2 अक्टूबर का सप्ताह ही ऐसा है जहां रोहित शेट्टी को चार दिन का वीकऐंड मिल सकता है।

ऐसे में 29 सितंबर के शुक्रवार को रोहित शेट्टी अपनी फिल्म का प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे उन्हें चार दिन का वीकेंड मिलेगा, क्योंकि 2 अक्टूबर को सोमवार है, जब राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इसके बाद 6 और 13 अक्टूबर को कोई बडी रिलीज नहीं हैं। 

कॉफ़ी विथ करण में आदित्य और परिणीति के बीच हुई नोंकझोंक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -