लाल साड़ी और लाल लिपस्टिक में ऐश्वर्या पहुंची ओलांद के साथ लंच में
लाल साड़ी और लाल लिपस्टिक में ऐश्वर्या पहुंची ओलांद के साथ लंच में
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ लंच में हिस्सा लिया। इस दौरान वो ऑथेंटिक भारतीय परिधान में सजी-संवरी थी। लाल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी में ऐश्वर्या बेहद आकर्षक लग रही थी। ऐश्वर्या के अलावा शाहरुख खान व फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा को भी लंच के लिए आमंत्रित किया गया था। 

फ्रांसीसी मूल की अभिनेत्री कल्कि कोचलीन को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वो वहां उपस्थित नही हो सकी। ओलांद के सम्मान में यह भोज फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचियर ने दिया था। ऐश्वर्या सरबजीत फिल्म की शूटिंग व्यस्त थी, फिर भी वो इस भोज में शामिल होने के लिए समय निकालकर पहुंची। 

तस्वीर में ऐश्वर्या ने जो लाल साड़ी पहनी है उसे डिजाइनर स्वाति सुनैना ने डिजाइन की है। इसके साथ लाल लिपस्टिक, पोलकी आभूषण और जूड़े में लाल गुलाब लगा वो बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन लग रही है। डिजाइनरों के नजदीकी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि साड़ी को प्राकृतिक रेशों को 'कढ़आ' तकनीक से बुना गया था। साड़ी को पर्यावरण अनुकूल रंग में रंगा गया। ऐश्वर्या कई वर्षों से फ्रांस में होने वाले कान्स फेस्टिवल में हिस्सा लेती आई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -