VIDEO! ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर आराध्या ने पहली मीडिया के सामने दी स्पीच, सुनकर एक्ट्रेस भी रह गई दंग
VIDEO! ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर आराध्या ने पहली मीडिया के सामने दी स्पीच, सुनकर एक्ट्रेस भी रह गई दंग
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने 1 नवंबर को अपना 50 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने मुंबई में एक विशेष इवेंट रखा जिसमें वो मीडिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखाई दी। इसके चलते उन्होंने केक भी काटा। इस इवेंट की फोटोज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य इस इवेंट में दिखाई नहीं दिया। अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं नजर आए लेकिन आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या का जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिखाई दी। इस अवसर को विशेष बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। 

आराध्या व्हाइट टॉप और डेनिम पहनी हुई थीं। ऐश्वर्या की मां वृंदा भी इस इवेंट में सम्मिलित थीं। इस अवसर पर आराध्या ने अपनी मां ऐश्वर्या के लिए एक स्पीच दी तथा कहा, ''आप बेहद शानदार हैं, आप वो हैं जो अपने आस-पास के लोगों की हमेशा मदद करती हैं, उनके लिए खड़ी रहती हैं। हमारे लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं। मगर मेरा आपसे एक सवाल है कि आप इतनी अद्भुत कैसे हैं।'' आराध्या के ये शब्द सुनकर ऐश्वर्या भी चौंक जाती हैं और चुपचाप उन्हें सिर्फ सुनती रहती हैं। 

बता दें कि आराध्या 13 वर्ष की हैं। वो अक्सर ऐश्वर्या के साथ पब्लिक इवेंट्स में दिखाई देती हैं मगर पहली बार मीडिया के सामने उन्हें इस प्रकार से कुछ बोलते हुए देखा गया है। वही बात यदि ऐश्वर्या के करियर की करें तो इस वर्ष उन्हें फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 में नंदिनी की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म के पहले पार्ट मे भी वह इसी किरदार में दिखाई दी थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर मे देवदास, हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें, गुरु, ताल और जोधा अकबर जैसी हिट फिल्में दी हैं। 

शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'मन्नत' के बाहर उमड़े फैंस, वायरल हुआ VIDEO

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की करवाचौथ की तस्वीर, फैंस लूटा रहे जमकर प्यार

परिणीति चोपड़ा के करवा चौथ लुक ने जीता फैंस का दिल, सूट की कीमत कर देगी हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -