एयर इंडिया की फ्लाइट में होगी केवल महिला क्रू मेंबर
एयर इंडिया की फ्लाइट में होगी केवल महिला क्रू मेंबर
Share:

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले देश को एक नायाब तोहफा दिया है। 6 मार्च से नई दिल्ली और सेन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में महिला क्रू मेंबर्स होगी। नई दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को की इस ऐतिहासिक उड़ान में 14 क्रू मेंबर और चार पायलट होंगे।

6 मार्च को ये फ्लाइट सेन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होगी और 8 मार्च को वापस भारत आएगी। एयर इंडिया के अफसरों ने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर 20 घरेलू उड़ानों में महिला क्रू मेंबर होंगी। एयर इंडिया ऐसी पहली विमान सेवा है, जिसमें 1985 में कुछ उड़ानों में केवल महिला क्रू मेंबर ही थी।

एयर इंडिया के निदेशक अश्विन लोहानी ने कहा कि इस पहल को महिला सशक्तिकरण के एक प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए। एयर इंडिया में करीब 27,500 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें 20 हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों में करीब चार हजार महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रही हैं। नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की यात्रा में फ्लाइट्स करीब 15 घंटे का समय लेती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -