एक महीने के लिए पहाड़ों पर रहेंगी सुशांत की बहन, ये है वजह
एक महीने के लिए पहाड़ों पर रहेंगी सुशांत की बहन, ये है वजह
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। आप सभी जानते ही होंगे कि उनकी मौत को आने वाले 14 जून को एक साल होने वाला है। जी दरअसल उन्होंने साल 2020 में 24 जून के दिन आत्महत्या की थी। ऐसे में सुशांत की मौत की पहेली अब तक पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। कई लोगों का मानना है कि अभिनेता की हत्या हुई है और कई लोग कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। अब इन सभी के बीच सुशांत के निधन की पहली बरसी से पहले उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि, ''वह एक महीने के लिए पहाड़ों पर रहेंगी और सुशांत की यादों को ताजा करेंगी।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

जी दरअसल यह बात उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कही है। ट्वीट में अदाकारा ने लिखा है- ''मैं जून के पूरे महीने के लिए पहाड़ों पर एकांतवास में जा रही हूं। वहां पर इंटरनेट या सेल सर्विस नहीं होगी। भाई के गुजर जाने का एक साल उनकी मीठी यादों के साथ शांति से बिताऊंगी। हालांकि, उनका भौतिक शरीर हमें लगभग एक साल पहले छोड़ चुका है, लेकिन वे जिन मूल्यों के लिए खड़े थे, वे अभी भी हैं ।।। सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।'' जी दरअसल यह ट्वीट उन्होंने बीते कल यानी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर किया था। आप सभी को याद ही होगा कि 14 जून साल 2020 को सुशांत ने अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

उनकी आत्महत्या के बाद उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बीते दिनों ही सुशांत की फिल्म छिछोरे ने 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (हिंदी) का अवार्ड हासिल किया। वहीँ इस अवार्ड को लेते हुए फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें ये अवार्ड समर्पित किया था और कहा था कि, ''NGE की ओर से मैं सुशांत सिंह राजपूत को ये बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड समर्पित करता हूं। हम कभी भी उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकते।''

पुलिस ने बरामद किया 1।44 लाख रुपये का कथित गोमांस

भारत को 5 करोड़ वैक्सीन देने के लिए तैयार फ़ाइज़र, लेकिन साथ ही रखी ये बड़ी शर्त

एक बार फिर भारत के समर्थन में आए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -