सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives के ट्रैंड के बाद ट्रैवल एजेंसी ने कह डाली ये बात
सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives के ट्रैंड के बाद ट्रैवल एजेंसी ने कह डाली ये बात
Share:

लक्षद्वीप और मालदीव इन दिनों भारत में चर्चा का मुख्य विषय बन चुके है। पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के उपरांत से देश में मालदीव का बहिष्कार भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने मालदीव में नियोजित अपनी छुट्टियां भी पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। वहीं, टूर ऑपरेटर्स ने भी बड़ी संख्या में छुट्टियां रद्द करने की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है। बता दें, छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव भारतीयों की पसंदीदा स्थानों में से एक है।

 20-25 दिन बाद साफ होगा असर: इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स का अनुमान है कि सोशल मीडिया पर मालदीव के विरुद्ध बढ़ रहे विरोध का नतीजा अगले 20-25 दिनों के भीतर स्पष्ट हो सकता है। उनका बोलना है कि अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हवाई जहाज और होटल बुक कर चुका है तो वह इसे रद्द नहीं करने वाला है। हालांकि, उनका इस बारें में बोलना है कि बीते कुछ दिनों से मालदीव के लिए कोई नई पूछताछ नहीं हुई है। टूर कंपनी मेक माई ट्रिप के संस्थापक दीप कालरा ने जानकारी दी है कि भारतीयों ने फिलहाल मालदीव में पूर्व नियोजित छुट्टियों को रद्द नहीं किया है। सोशल मीडिया पर चले रहे ट्रेंड का असर आने वाले कुछ दिनों में ही साफ होगा। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरा का कहना है कि उम्मीद है कि लोग जिन्होंने हवाई जहाज और होटलों का भुगतान कर दिया है, वह इन यात्राओं को रद्द नहीं करने वाले है। हालांकि, नई बुकिंग की उम्मीद कम है। 

लक्षद्वीप में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लाएंगे ऑफर: खबरों का कहना है कि ऑनलाइन टूर कंपनी ईज माई ट्रिप ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणियों के कारण मालदीव की सभी उड़ानों को निलंबित भी किया जा चुका है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निशांत पिट्टी ने एक्स पर पोस्ट कर बोला है कि हम देश के साथ खड़े हैं। हमने लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अभियान शुरू किया है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव जितने ही अच्छे हैं। हम लक्षद्वीप में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लेकर आने वाले है। 

भारतीयों की पहली पसंद है मालदीव: दिल्ली के एक टूर ऑपरेटर इस बोला है कि मालदीव भारतीयों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लेकिन सोशल मीडिया पर जारी वाद-विवाद के कारण यात्राओं पर फर्क पड़ता हुआ नजर आ रहा है। आंकड़ों की माने  तो, वर्ष 2023 में मालदीव आए 17.57 लाख पर्यटकों में से सबसे ज्यादा 2.09 लाख भारतीय ही थे। इसके  उपरांत रूस और चीन हैं। हिंद महासागर में एशिया की मुख्य भूमि से तकरीबन 750 किमी दक्षिण में मौजूद मालदीव की आबादी 5.15 लाख है। यहां 1,190 द्वीप हैं, इनमें 190 ही रहने लायक हैं। सरकार को 90% आय आयातित चीजों और पर्यटन उद्योग से हो रही है।

जानिए आज के दिन दुनिया ने क्या खोया और क्या पाया?

जानिए क्यों खास है आज का दिन?

आज ही के दिन कांग्रेस कमेटी ने स्वीकार किया था भारत का विभाजन, जानिए इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -