जानिए क्यों खास है आज का दिन?
जानिए क्यों खास है आज का दिन?
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 07 जनवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

07 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1980- भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी.
1999- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू.
2000- जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की.
2003- जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की.
2009- आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू नेअपने पद से इस्तीफ़ा दिया.

07 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:-
भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का 1981 में जन्म हुआ.
फ्रांसीसी बाँसुरी वादक पियरे रामपाल का 1922 में जन्म हुआ.
भारतीय लेखक शोभा डे का 1947 में जन्म हुआ.
हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का 1950 में जन्म हुआ.
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का 1950 में जन्म हुआ.
हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का 1957 में जन्म हुआ.
भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का 1961 में जन्म हुआ.
हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री बिपाशा बसु का 1979 में जन्म हुआ.
प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का 1851 में जन्म हुआ.

07 जनवरी को हुए निधन:-
1966 में हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय की मृत्यु.
1943 में वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला की मृत्यु.

बिहार में 12 लोकसभा सीट मांग रही कांग्रेस, कितनी देंगे लालू-नितीश ?

केपटाउन में भारत की पहली जीत, दूसरे टेस्ट में अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा

भारतीय नौसेना के उप प्रमुख बने वाईस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, 37 सालों के करियर में कई पदों पर चुके हैं काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -