2 फेरे लेने के बाद लड़की ने शादी से कर दिया इनकार, चौंकाने वाली है वजह
2 फेरे लेने के बाद लड़की ने शादी से कर दिया इनकार, चौंकाने वाली है वजह
Share:

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। शादी के मंडप में दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। मामला सोनवर्षा क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली लड़की की शादी क्षेत्र में ही रहने वाले लड़के से तय हुई थी। 17 मई को बारात आई तथा बारातियों का स्वागत हुआ। पूरी रस्म के साथ वरमाला भी हुई। दूल्हे को वरमाला पहनाने के पश्चात् दुल्हन स्टेज से उतर कर वापस चली गई। इसी के चलते दुल्हन ने अपने परिवार वालों को बताया कि वो उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। परिजन के बार-बार समझाने के पश्चात भी दुल्हन शादी के लिए मंडप तक आई। दूल्हे के साथ दो फेरे भी लिए। लेकिन, इसके बाद उसके भीतर न जाने कहां से साहस आया तथा उसने सबके सामने घोषणा कर दी कि वह अब फेरे नहीं लेगी। 

लड़का काला है तथा इससे शादी नहीं करुंगी। इतना बोलते ही मंडप में सन्नाटा फैल गया। दुल्हन के मना के पश्चात् दोनों ही पक्ष के लोग दंग रह गए। इस बीच बारात में सम्मिलित गांव के बुजुर्ग समेत अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए। उधर, बाराती हंगामा न कर दें एवं बारात वापस न लौट जाए इसकी भी चिंता थी। लिहाजा, बाराती पक्ष के कुछ व्यक्तियों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया। लेकिन, जब घंटों तक समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी, तो लड़की पक्ष के लोग उपहार में दिए गए रुपयों तथा सामान की मांग करने लगे।  

मामले को बढ़ता देख किसी ने पुलिस को खबर दी। तत्पश्चात, प्रभारी थानाध्यक्ष और सह प्रशिक्षु DSP सुचित्रा कुमारी ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया। दोनों पक्षों की पूरी बात सुनने के पश्चात् उन्होंने दोनों पक्षों की आपसी मंजूरी से मामले को शांत कराया। उधर, लड़के के पिता ने भावुक होकर बोला कि 4 माह पहले शादी तय हुई थी। अचानक क्या हुआ? सुनने में आया है कि लड़की का किसी के साथ अफेयर है, इसी वजह से शादी तोड़ी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक भी बना लिया था। लेकिन, पुलिस ने बीच बचाव किया। दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। वरमाला भी हो गई थी, मगर फेरों के चलते लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के पश्चात् मामला शांत हुआ।

शारजाह मास्टर्स शतरंज में प्रज्ञानंद ने अपने नाम की दूसरी शानदार जीत

रूस गई भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम को मिली खाना बंद कर देने की धमकी

सिद्धारमैया के शपथ समारोह में जाने के सवाल पर बोले CM नीतीश- 'मैं जिस अभियान में लगा हुआ हूं, उसका...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -