राजस्थान के बाद दिल्ली में उड़ रहा एक और बैलून
राजस्थान के बाद दिल्ली में उड़ रहा एक और बैलून
Share:

नई दिल्ली : राजस्थान के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध बैलून देखा गया है। जिससे एक बार फिर से हड़कंप मचा हुआ है। यह बैलून गुड़गांव से दिल्ली की ओर आया है। गुड़गांव पुलिस कंट्रोल रुम ने ही इसकी सूचना एटीसी और एयरफोर्स को दी। इसके बाद ही सुरक्षा एजंसियां सतर्क है। जानकारी के अनुसार, यह बैलून गुड़गांव से एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली के आयानगर की ओर बढ़ रहा था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस, एटीसी औऱ एयरफोर्स बैलून की खोज में जुट गए है। गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर नवदीर सिंह विर्क ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 3 बजकर 15 मिनट पर पुलिस ने आसमान में लाल-सफेद रंग का एक संदिग्ध बैलून देखा।

जिसका व्यास करीब 1 मीटर था। यह बैलून एयरफोर्स स्टेशन के पास जमीन से 1 किमी की दूरी पर उड़ रहा था। 26 जनवरी को भी राजस्थान के बाड़मेर में बॉर्डर के पास एक ऐसा ही बैलून उड़ता देखा गया था। जिसे भारतीय वायुसेना की सुखोई-30 विमान ने मिसाइल से नष्ट कर दिया था। इस बैलून के संबंध में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि बैलून में कुछ भी नही था।

इसके बाद रक्षा मंत्री ने विदेश मंत्री से जानकारी साझा की है। कहा जा रहा है कि यह बैलून ्मेरिका में बनाया गया है और इस पर हैप्पी बर्थ डे लिखा हुआ था। इस पर फाइटर जेट ने करीब 100 राउंड फायरिंग कर नष्ट कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -