नूपुर विवाद के बाद देश पर हुआ साइबर अटैक, 2000 से अधिक वेबसाइट्स हैक
नूपुर विवाद के बाद देश पर हुआ साइबर अटैक, 2000 से अधिक वेबसाइट्स हैक
Share:

अहमदाबाद: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कहा है कि नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवाद के बाद मलेशिया और इंडोनेशिया के मुस्लिम हैकरों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ दिया है। दो हैकर समूह ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया दोनों ने भारत के विरुद्ध साइबर युद्ध शुरू कर दिया है। दोनों समूहों ने पूरे विश्व के मुस्लिम हैकरों से भी अपील की है कि वे भारत पर साइबर हमला करना शुरू करें। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा है कि हैकर्स ग्रुप्स ने अब तक 2 हजार से अधिक वेबसाइट हैक कर ली हैं।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि हैकर्स ने नूपुर शर्मा के आवास और पर्सनल डिटेल ऑनलाइन डाल दिए हैं। इसके अलावा असम के एक क्षेत्रीय चैनल में लाइव टेलीकास्ट के बीच में पाकिस्तान का ध्वज भी दिखाया गया था। हैकर्स ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट को भी हैक कर लिया था। इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश पुलिस का पर्सनल डिटेल भी हैकर्स के हाथों लग चुका है। लोगों के आधार कार्ड और पैनकार्ड ऑनलाइन लीक हो रहे हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने इस संबंध में मलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को खत लिखा है। पत्र में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने दोनों समूहों के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का उल्लेख किया है।

बता दें कि नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के बाद पूरे देश में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। उदयपुर में एक टेलर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके साथ ही अरब देशों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। अरब देशों में कई जगह भारतीय सामान के बहिष्कार की खबरें भी सामने आईं। 

दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, अब अमेरिका से ग्रेजुएशन करेंगे प्रेम

मानिक साहा ने त्रिपुरा विधानसभा में सेवा करने की कसम खाई

बिहार: भागलपुर में खुद ही अपना घर क्यों तोड़ रहे लोग ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -