भाभी से शादी करने के बाद गर्लफ्रेंड संग लिए फेरे, हैरान करने वाला है मामला
भाभी से शादी करने के बाद गर्लफ्रेंड संग लिए फेरे, हैरान करने वाला है मामला
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जक्कनपुर क्षेत्र में दो महिलाओं से शादी करने वाला एक ऑटो ड्राइवर कातिल बन गया। अपराधी ने पहले अपनी भाभी से शादी रचाई, फिर प्रेमिका संग भी सात फेरे ले लिए। जब प्रेमिका को उसकी पहली शादी के बारे में पता चला, तो ऑटो वाले ने उसका क़त्ल कर दिया। फिर शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया। यह वारदात 23 जून की रात की है। इस मामले में जक्कनपुर थाने की पुलिस ने अपराधी उमेश पासवान (25) को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से पुनपुन का रहने वाला है।

अपराधी पटना में जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जनार्दन गली में किराये के मकान में रहता था। उसके पास से ऑटो भी बरामद किया गया जिस पर वह सुनीता की लाश को लेकर जेपी सेतु तक गया तथा वहां से गंगा नदी में फेंक दिया। सुनीता के मायके वालों का आरोप है कि उमेश ने उसका क़त्ल कर शव को गायब कर दिया। जक्कनपुर के थानेदार सुदामा सिंह के अनुसार, सुनीता की मौत को लेकर उसकी मां और दानापुर की रहने वाली आशा देवी ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। अपराधी ने 3 महीने पहले ही सुनीता से प्रेम विवाह किया था। तब से वह उसके साथ जक्कनपुर में किराये का मकान लेकर रहने लगा। शादी के बाद सुनीता को पता चला कि उमेश ने अपनी भाभी से भी शादी कर रखी है। उसके भाई का 6 वर्ष पहले निधन हो गया था। इस बात की खबर प्राप्त होने के बाद सुनीता और उमेश के बीच खटपट आरम्भ हो गई। वह उमेश को भाभी से दूर रहने को कहती थी। उमेश की भाभी 3  बच्चे की मां है। हत्या के बाद वह जक्कनपुर में ही रहने वाली भाभी के पास जाकर छुप गया था।

वही मायके वालों ने जब सुनीता से बात करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बात नहीं से शक के आधार पर मायके वाले उसके जक्कनपुर स्थित किराये के कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद देखा। इस बीच रेल पटरी के पास उमेश की भाभी मिली। उसने बताया कि सुनीता कहीं चली गई है। संदेह होने पर उसके परिजन जक्कनपुर थाने पहुंचे तथा वहां पुलिस से शिकायत की। फिर तहकीकात के बाद सच्चाई सामने आ गई। वहीं, पुलिस ने जब अपराधी उमेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुनीता ने झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली थी। जब उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटकता देखा तो डर गया। भयवश शव को बोरे में रख दिया। फिर उसे ऑटो से लेकर जेपी सेतु पर गया तथा वहां से शव को गंगा में फेंक दिया।
 

शादी के 8 दिन बाद डांसर के साथ फरार हुआ युवक, अब होटल में मिली लाश

2600 किलो गांजा, 650 किलो ड्रग्स, हैदराबाद में जलाकर राख कर दिया गया अरबों रुपयों का 9 टन नशा !

RSS नेता को सरेआम बस से खींचकर जमकर पीटा, गिरफ्तार हुआ शेख तनवीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -