महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य पर पड़ी बीजेपी की नजर, सियासी उठापटक शुरू।
महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य पर पड़ी बीजेपी की नजर, सियासी उठापटक शुरू।
Share:

भाजपा लगातार अपना साम्राज्य विस्तार करने का प्रयास कर रही है, सूत्रों के अनुसार भाजपा अब महाराष्ट्र के बाद झारखंड की तरफ अपना रुख कर रही है। आपको बता दें की राजनीतिक पंडितों की नजरें देश के पूर्वी छोर पर मौजूद झारखंड में चल रहे घटनाक्रम पर हैं। एक तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं भाजपा भी सेंध लगाने का काम कर रही है, भाजपा द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मोहर लगाने के बाद झारखण्ड में सरकार परिवर्तन होने की अटकले तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है की आदिवासी वोट बैंक को साधने में यह भाजपा का मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है।
   
एक ओर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन सहयोगियों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ती दिख रही है। सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी फिलहाल इस तरह की आशंकाओं को खारिज करते हुए सबकुछ ठीक-ठाक होने का दावा कर रहे हैं। एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को उतारकर झारखंड में गठबंधन सहयोगियों में दरार पैदा कर दी है। 

जब सोनिया गांधी से मुलाकात के बावजूद हेमंत सोरेन ने बिना कांग्रेस को विश्वास में लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था। इस पुरे मामले पर कांग्रेस और आरजेडी के नेता खुलकर बोलने से बच रहे हैं, वहीं अनौपचारिक बातचीत में बेचैनी और चिंता जरूर जाहिर करते हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान भी कड़वाहट सबके सामने आ गई थी।

इन सभी अटकलों के बाद देखना होगा की क्या? झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचा पाएंगे या महाराष्ट्र में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे की तरह मुँह देखते रह जायेंगे। यह तो समय ही बातयेगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने पैर मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

कक्षा 8वीं तक फेल नहीं होगा कोई भी बच्चा, लागू हुई 'नो डिटेंशन पॉलिसी'

'प्रताड़ित करते हैं अधिकारी..', ख़ुदकुशी से पहले CRPF जवान ने बनाया Video, मचा हड़कंप

PM मोदी की तारीफ़ में JDU नेता ने लिखी शानदार पोस्ट, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -