लव मैरिज के बाद सुहागरात के दिन ही खुला पत्नी का ऐसा राज, हैरान रह गया पति
लव मैरिज के बाद सुहागरात के दिन ही खुला पत्नी का ऐसा राज, हैरान रह गया पति
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के लक्सर से धोखाधड़ी की चौंकाने देने वाली घटना सामने आई है। शख्स ने हिसार की रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह किया। शादी की पहली रात उसे पता चला कि जिसके प्यार में वो इतने दिनों से पागल है, वह लड़की नहीं है। शख्स को यह जानकर झटका लगा कि उसकी शादी ट्रांसजेंडर से हुई है। तत्पश्चात, उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शख्स ने तुरंत ही स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला कोतवाली इलाके के दरगाहपुर गांव का है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय सुखनंदन की मुलाकात सोशल मीडिया पर आरुषी से हुई।

दोनों ने अपने नंबर एक दूसरे से साझा किए तथा बातें होने लगी। यह मित्रता प्यार में बदल गई तथा दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। दोनों के परिवार एक दूसरे से मिले तथा बिना दान-दहेज के दो अप्रैल को लक्सर के राधा कृष्ण मंदिर में शादी हुई। शादी के कुछ घंटे पश्चात् किसी अंजान व्यक्ति से सुखनंदन को बताया कि उसकी पत्नी पहले लड़का थी तथा अब ऑपरेशन के पश्चात् वह लड़की बनी है। उसे इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। सुखनंदन ने इस बारे में अपनी पत्नी से बात की, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन वह चुपचाप अपने मायके चली गई। 

वही पत्नी की असलियत सामने आने के बाद सुखनंदन ने लक्सर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी आरुषि का नाम पहले आशु था। वह ऑपरेशन कराने के पश्चात् लड़के से लड़की बनी है। युवक ने आरुषि के परिवार पर धोखाधड़ी एवं तलाक देने के बदले में मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया। युवक की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में 26 दिसंबर 2022 को आरुषि एवं उसके घरवालों के खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले की तहकीकात आरम्भ की गई। इस मामले पर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहकीकात में यह साफ हो गया है कि लड़की ने अपना जेंडर बदलवाया था। पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पहुंचकर उस चिकित्सक का बयान लिया था। चिकित्सक ने बताया कि उसने आशु का जेंडर चेंज किया था। चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि आरुषी पहले आशु था। इस मामले के अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से तहकीकात की जा रही है।

बहन की रक्षा में चली गई भाई की जान, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

प्रेमी संग कमरे में रोमांस कर रही थी शादीशुदा महिला, अचानक आ गए ससुराल वाले और फिर...

अंकुर कार्यक्रम के तहत रोप गए 37 लाख से अधिक पौधे, CM से लेकर आमजन ने की सहभागिता 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -