करण के बाद अब अनुराग निभाएंगे खलनायक का रोल
करण के बाद अब अनुराग निभाएंगे खलनायक का रोल
Share:

अनुराग कश्यप फिल्म 'AK vs SK' मे नजर आने वाले है। इस फिल्म के हीरो शाहिद कपूर है। फिल्म मे अनुराग कश्यप खलनायक की भूमिका निभाने वाले है। ‘AK vs SK’ फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे है। अनुराग कश्यप भी फिल्म निर्माता है लेकिन इस फिल्म का निर्देशन करने के लिये उन्होने विक्रमादित्य मोटवाने को बोला है। पहले भी अनुराग विक्रमादित्य को निर्देशन करने के लिये फिल्म दे चुके है। 

अनुराग ने 'उड़ान' फिल्म के लिये विक्रमादित्य को ही चुना था। और इस फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया था। फिल्म मे अनुराग शाहिद के साथ लड़ाई करते नजर आने वाले है। अनुराग पहले भी फिल्मों मे छोटे मोटे रोल कर चुके है। अनुराग ने 'लक बाय चांस','आई एम' और 'भूतनाथ रिटर्न्स' जैसी फिल्मों मे काम किया है।  'AK vs SK' फिल्म मे अनुराग बहुत बड़ा किरदार निभाने वाले है।            

करण जौहर ने भी अनुराग कश्यप की फिल्म मे खलनायक की भूमिका निभाई थी। करण 'बाम्बे वेलवेट' मे एक विलेन के रूप मे दिखाई दिये थे। इस फिल्म मे करण का यह अवतार लोगो को पसंद नहीं आया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी। अब देखते है करण को तो लोगो ने खलनायक के रूप मे पसंद नहीं किया वे अनुराग को खलनायक के रूप मे पसंद करते है या नहीं।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -