हिंदी और तेलुगु के बाद अब इस देश में रिलीज होने जा रही फिल्म RRR
हिंदी और तेलुगु के बाद अब इस देश में रिलीज होने जा रही फिल्म RRR
Share:

इंडिया और अन्य देशों में RRR की अपार कामयाबी के उपरांत यह मूवी अब जापान में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इंडिया में यह मूवी  24 मार्च 2022 को रिलीज की जा चुकी है। अब इसके 7 माह के उपरांत यह मूवी अक्टूबर के माह में जापान के बड़े पर्दे पर रिलीज की जाने वाली है। हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए निर्देशक SS राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर जापान गए हुए है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन यह मूवी जापान में रिलीज होगी और इससे पहले निर्देशक और एक्टर्स  ने वहां पर जाकर किस तरह इसे प्रमोट भी कर दिया है।

इस दिन जापान में रिलीज होगी RRR: आर आर आर मूवी में रामचरण, जूनियर एनटीआर, अभिनेत्री आलिया भट्ट के अलावा श्रिया सरन, अजय देवगन, समुथिरकानी, ओलिविया मॉरिस, राहुल रामकृष्ण, मकरंद देशपांडे, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी, राजीव कनकला और एडवर्ड सोनेनब्लिक जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे, जिनके रोल को खूब सराहा जा चुका है।  इंडिया में इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया। बड़े पर्दे के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर भी मूवी कमाल कर रही है। अब यह फिल्म जापान में 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है। 

इससे पहले जूनियर NTR, SS राजामौली और रामचरण ने मूवी को जापान में जाकर प्रमोट भी कर चुके है। इस बीच उनके प्रमोशन की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है।  उनमें से एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया की चर्चाओं में बने हुए है, इसमें एस एस राजमौली, रामचरण और जुनीयर NTR एक साथ खड़े होकर पोज़ देते हुए नजर आ रहे है। जूनियर NTR और राजामौली ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए हैं। वहीं रामचरण डेनिम शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे है। खास बात यह है कि तीनों की ही शर्ट में RRR  का साइन बना हुआ दिखाई देने लगा है। तीनों ही इस फोटो में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो को माना तेलगु एंटरटेनमेंट  नाम के इंस्टा अकाउंट से साझा किया गया है।

आखिर क्यों RRR में राजामौली ने ब्रिटिशर्स को दिखाया विलेन!

कृति संग प्रभास का नाम जुड़ने पर अनुष्का ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन

चंडीगढ़ MMS से पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में लीक हो चुके है इन एक्ट्रेसेस के प्राइवेट वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -