गोवा के बाद अब 'गुजरात कांग्रेस' में मचेगी भगदड़ ! क्या नेताओं को पसंद नहीं आ रहे राहुल गांधी ?
गोवा के बाद अब 'गुजरात कांग्रेस' में मचेगी भगदड़ ! क्या नेताओं को पसंद नहीं आ रहे राहुल गांधी ?
Share:

अहमदाबाद: कांग्रेस अपनी खोई सियासी जमीन को वापस पाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा निकाल रही है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इस यात्रा का नेतृत्व कर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच उनकी पार्टी जुड़ने के बजाए और अधिक कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस ने जब से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का ऐलान किया है, तब से कई वरिष्ठ नेता और MLA कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि, लगातार मिल रही चुनावी हार से नेताओं का सब्र टूट रहा है।

हालांकि, कांग्रेस लगातार यह दावा करती रही है कि यह यात्रा संगठन को पुनर्जीवित करेगी। इसका फायदा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पार्टी नेता सब्र क्यों खो रहे हैं। पार्टी में नेतृत्व संकट भी बड़ी वजह है। पार्टी छोड़ने वाले अधिकतर नेताओं का कहना है कि नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ नहीं है। फैसलों में भी देरी होती है। वहीं, कुछ नेता गुलाम नबी आज़ाद की तरह राहुल गांधी को बचकाना और अपरिपक्व कहकर भी पार्टी से किनारा कर रहे हैं। हाल ही में गोवा कांग्रेस के 8 विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है, वहीं बताया जा रहा है कि गुजरात कांग्रेस के कई नेता भी भगवा खेमे में जा सकते हैं। 

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो चुकी है। इस महीने के अंत में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। लेकिन, अभी तक यह तय नहीं है कि पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी के अधिकतर नेता राहुल गांधी को एक बार फिर अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी इस संबंध में साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, पार्टी के कई नेता नया अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव की जगह आपसी सहमति से अध्यक्ष के चुनाव पर जोर दे रहे हैं। शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में पारदर्शिता की कमी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।  

पंजाब में कोई प्लांट नहीं लगा रही BMW, फिर युवाओं से सीएम मान ने क्यों किया 'झूठा' वादा !

जनप्रतिनिधियों एवं विभाग प्रमुखों की महम्वपूर्ण बैठ सम्पन्न, हुए कई अहम फैसले

महापौर ने किया ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -