पंजाब में कोई प्लांट नहीं लगा रही BMW, फिर युवाओं से सीएम मान ने क्यों किया 'झूठा' वादा !
पंजाब में कोई प्लांट नहीं लगा रही BMW, फिर युवाओं से सीएम मान ने क्यों किया 'झूठा' वादा !
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) की एक बार फिर पूरे देश के सामने किरकिरी हो गई है। इस बार मामला BMW के पंजाब में प्लांट से संबंधित है। दरअसल, पंजाब की AAP सरकार ने ऐलान किया था कि BMW पंजाब में ऑटो पार्ट्स बनाने वाला प्लांट लगाने वाली है, मगर सीएम भगवंत मान के इस दावे की पोल BMW ने अगले ही दिन खोल दी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवंत मान सरकार की ओर से मंगलवार (13 सितंबर, 2022) को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें कहा गया कि जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW पंजाब में अपनी ऑटो पार्ट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए राजी हो गई है। मुख्यमंत्री मान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसमें वे बैठक करते नज़र आ रहे हैं। इस मामले में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि कर डाली। उन्होंने ट्वीट कर बाकायदा ऐलान किया कि BMW भारत के अंदर पंजाब में अपनी दूसरी यूनिट लगाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके पहले कंपनी का यूनिट केवल चेन्नई में है। साथ ही कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

 

रिपोर्ट के अनुसार, ऑटो कंपनी BMW के हेडक्वार्टर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13 सितंबर को एक दौरा किया। बताया यह भी जा रहा था कि वहीं इस संबंध में फैसला लिया गया था। वहीं, अब जानकारी मिल रही है कि पंजाब सरकार के बड़े-बड़े दावों को ऑटो कंपनी ने नकार दिया है और इसे लेकर कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से प्रेस रिलीज की गई है। ऑटो कंपनी BMW की तरफ से बुधवार (14 सितंबर, 2022) को एक प्रेस रिलीज जारी की गई, जिसमें कंपनी ने स्पष्ट तौर पर बताया कि कंपनी पंजाब में कोई इकाई नहीं लगा रही है।

 

अब कंपनी के इस बयान के बाद कुछ घंटे पहले वाहवाही लूटने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों के टारगेट आ गए और सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। पूर्व सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट करते हुए सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि BMW ने पंजाब में किसी भी प्रोजेक्ट की स्थापना को खारिज कर दिया है, जैसा कि सीएम भगवंत मान ने दावा किया है। उन्होंने पूछा कि क्या इस पर मुख्यमंत्री अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं या वह पूरे राज्य से झूठ बोल रहे थे? 

 

वहीं, भाजपा पंजाब के नेता परमिंदर सिंह बराड़ ने भी इस मुद्दे पर भगवंत मान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि, 'पहले अरविंद केजरीवाल फर्जी दावे किया करते थे, अब विश्व के नक्शे पर देश को शर्मसार करने के लिए अपने ‘गुरु’ (केजरीवाल) के नक्शेकदम पर चल रहे हैं ‘डमी’ सीएम भगवंत मान! पंजाब में प्लांट लगाने के दावे को BMW के खंडन ने मान का पर्दाफाश कर दिया है और देशवासी उन्हें इस झूठ के लिए माफ नहीं करेंगे।'

जनप्रतिनिधियों एवं विभाग प्रमुखों की महम्वपूर्ण बैठ सम्पन्न, हुए कई अहम फैसले

महापौर ने किया ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

'भगवान ने बोला BJP में शामिल हो जाओ...', ख़बरों में छाया दिगंबर कामत का ये बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -