आखिर क्यों कम उम्र में पड़ रहा है दिल का दौरा?
आखिर क्यों कम उम्र में पड़ रहा है दिल का दौरा?
Share:

पिछले कुछ वर्षों में दिल के दौरे से मौत की घटनाएं बढ़ी रही हैं। कुछ महीनों पहले बहुत से कई स्टार्स की दिल के दौरे से मौत हुई है। जिनमें ओम पुरी, अबिर गोस्वामी, श्रीदेवी, इंदर कुमार, रीमा लागू, सोनाली फोगाट, सिद्धार्थ शुक्‍ला, सिंगर केके ,राजू श्रीवास्तव सम्मिलित है। इस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती लाइफ स्टाइल, तनाव, सही भोजन नहीं खाना, व्यायाम की कमी कम आयु के लोगों में हार्ट अटैक आने की वजह है। वही बहुत कुछ ऐसा खाते है जो हमें नहीं खाना चाहिए। इसके सेवन से हमें सरलता से दिल की सेहत का शिकार हो सकते हैं। आइए जानतें है ऐसा कौन सी चीजें है जिनके सेवन से मनुष्य दिल की बीमारियों का शिकार हो सकता है।

मैदा:-
मैदा का अधिक सेवन करना हमारे दिल के लिए ठीक नहीं है। इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट होता है, जो शरीर के अंगों तक खून पहुंचाने के रास्ते में जमा हो जाता है। मैदा का ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

रिफाइंड ऑयल:-
अधिक तेल की चीजें खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। खास कर हमें रिफाइंड ऑयल का सेवन नहीं करना चाहिए। रिफाइंड ऑयल का अधिक सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। 

चीनी:-
चीनी खाना भी हमरे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। अधिक मीठा खाने से शरीर इंसुलिन का भी ठीक से उपयोग  नहीं कर पाता। जिस वजह से ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता एवं डायबिटीज में अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

नमक:-
नमक किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। मगर नमक नाम खाना अच्छा नहीं है। अधिक नमक खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। असल में अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट फेल्योर और दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ सकता है।

सोडा:-
सोडा का ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है। जिस वजह से डायबिटीज की परेशानी हो जाती है। साथ ही दिल के दौरे का भी खतरा अधिक हो जाता है। 

'तेजस्वी यादव को बना दीजिए बिहार का CM', नीतीश कुमार को PK ने दी सलाह

सुख सृमद्धि का अनूठा संगम है हस्तशिल्प मेला

मेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी, विधानसभा को घेरने की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -