आखिर किस वजह से NTR30 से सैफ ने किया किनारा...!
आखिर किस वजह से NTR30 से सैफ ने किया किनारा...!
Share:

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक सैफ अली खान बीते दिनों अपने अपकिंग प्रोजेक्ट की वजह से चर्चाओं में आ चुके है। कहा जा रहा था कि वह फिल्म NTR 30 में जूनियर NTR के साथ दिखाई देने वाले है। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि अब सैफ ने मूवी में विलेन का रोल निभाने से मना कर दिया है। अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट से दूरी क्यों बनाई है, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका चल पाया है। 

सैफ ने किया फिल्म से किनारा: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  मूवी में रोल कमजोर होने की वजह से एक्टर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि, जिसको लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। बता दें कि NTR 30 में तीन विलेन दिखाई देने वाले है। विजय सेतुपति और चियान विक्रम इस मूवी में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले है। मूवी का निर्देशन कोराटला सिवा कर रहे हैं। जनता गराज के ब्लॉकबस्टर होने के बाद यह दूसरा अवसर है जब एटीआर और सिवा एक साथ काम करने वाले है।

इस दिन रिलीज होगी 'एनटीआर 30': निर्देशक कोराताला शिवा यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि NTR 30 सबसे बड़ी और बेहतरीन फिल्म हो। बीते एक वर्ष से वह इस प्रोजेक्ट पर जमकर मेहनत करने में लगे हुए है। मूवी को संगीत से सजाने की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के कंधों पर है। इसे 5 अप्रैल 2024 को रिलीज करने की तैयारी है। गौरतलब है कि जूनियर NTR को इससे पहले SS राजमौली की मूवी RRR में आखिरी बार देखा गया था। हाल ही में मूवी के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन कर दिया था।

नानी की 'दासरा' देखने के बाद प्रभास ने कही ये बात

शाकुन्तलम के इस गाने में सामंथा का लुक देख दीवाने हुए फैंस

'पाथु थला' देखने पहुंचे परिवार को टिकट लेने के बाद भी नहीं मिल पाई एंट्री, गुस्साए लोगों ने उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -