तेजस्वी प्रकाश के प्यार में डूब गए हैं शाहीर शेख, तस्वीर हो रही वायरल!
तेजस्वी प्रकाश के प्यार में डूब गए हैं शाहीर शेख, तस्वीर हो रही वायरल!
Share:

टीवी के हैंडसम हंक शाहीर शेख को लेकर आए दिन कोई ना कोई ऐसी खबर आ जाती है जो फैंस को हैरान कर जाती है। वैसे आप जानते ही होंगे इन दिनों वह अपने सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। वहीं आपको यह भी पता ही होगा कि जल्द ही ये सीरियल बंद होने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहीर शेख अपने को-स्टार्स संग लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जो बेहतरीन दिखाई दे रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VYRL Originals (@vyrloriginals) on

वैसे इस बीच सोशल मीडिया पर शाहीर शेख और तेजस्वी प्रकाश की एक तस्वीर वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश और शाहीर शेख समुंदर किनारे क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। जी दरअसल इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस तेजस्वी प्रकाश और शाहीर शेख का नाम जोड़ने लगे हैं और सभी का कहना है दोनों एक दूजे के प्यार में हैं। वैसा हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। जी दरअसल दोनों की यह तस्वीर नए म्यूजिक वीडियो 'ए मेरे दिल' की है। यह उसी गाने के सेट से सामने आई तस्वीर है जो इस समय धमाल मचा रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh) on

मिली जानकारी के तहत जल्द ही शाहीर शेख और तेजस्वी प्रकाश का नया म्यूजिक वीडियो 'ऐ मेरे दिल' रिलीज होने वाला है। आपको बता दें कि 'ऐ मेरे दिल' की रिलीज डेट 20 अक्टूबर 2020 है और इसके लिए अब फैंस एक्साइटेड दिख रहें हैं। वैसे आपको याद हो तो कुछ दिन पहले ही तेजस्वी प्रकाश का म्यूजिक वीडियो 'सुन जरा' रिलीज हुआ था और इस गाने में तेजस्वी प्रकाश के साथ शिविन नारंग ने जोड़ी जमाई थी।

पैगंबर मोहम्मद के कार्टून चर्चा करना शिक्षक को पड़ा भारी, सिरफिरे ने काट दिया सर

नवरात्र शुरू होते ही दुर्गा बनी महिला, बलात्कारी को 25 बार मारा चाकू

क्या भारत से ख़त्म हो रहा कोरोना ? सक्रीय मामलों में लगातार आ रही गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -