सावन अधिकमास की पूर्णिमा पर अपनाएं ये खास उपाय, घर में होगी धनवर्षा
सावन अधिकमास की पूर्णिमा पर अपनाएं ये खास उपाय, घर में होगी धनवर्षा
Share:

1 अगस्त 2023 को सावन अधिक मास की पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना का खास महत्व है। इस विशेष मौके पर स्नान, दान और शुभ कार्यों से घर में सुख-शांति आती है। स्नान एवं दान से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने धन और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये आपको बताते हैं सावन अधिकमास की पूर्णिमा पर प्रभु श्री विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रमा की कृपा पाने के विशेष उपाय...

श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा:- 
पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी एवं प्रभु श्री विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए। मां लक्ष्मी और प्रभु श्री विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। अभिषेक के लिए केसर का दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं एवं बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

चंद्रदेव की पूजा करें:-
अधिकमास की पूर्णिमा के दिन भगवान महादेव के चंद्र देव की पूजा करें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं तथा बेलपत्र चढ़ाएं। शाम को चंद्रोदय के बाद चांदी या मिट्टी के बर्तन से चंद्रमा को अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें।

इस मंत्र का करें जाप:- 
अधिकमास की पूर्णिमा पर शुभ फलों की प्राप्ति के लिए विष्णुजी के 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

पद्मिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा भारी अंजाम

रक्षाबंधन से लेकर परम एकादशी तक... जानिए अगस्त महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

'लगातार ढोल बजाकर लोगों को परेशान करने की अनुमति नहीं दे सकते..', कोलकाता HC ने ममता सरकार को लगाई फटकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -